Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आधिकारिक ईमेल पर सुबह 7:11 बजे प्राप्त धमकी भरे संदेश में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में मानव बम और आरडीएक्स से बने विस्फोटक पहले ही रखे जा चुके हैं और वे 11:15 बजे फटेंगे।

17 Feb 2026

नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

नैनीताल। नैनीताल जिला अदालत को मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने कोर्ट परिसर की जांच की है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आधिकारिक ईमेल पर सुबह 7:11 बजे प्राप्त धमकी भरे संदेश में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में मानव बम और आरडीएक्स से बने विस्फोटक पहले ही रखे जा चुके हैं और वे 11:15 बजे फटेंगे।

ईमेल में यह कहा गया कि तमिल टाइगर्स ऑफ ईलम और पाकिस्तानी आईएसआई के सदस्य न्यायालय परिसर में आकर रिमोट कंट्रोल या खुद विस्फोट करके सभी को निशाना बनाएंगे।

धमकी मिलते ही पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को न्यायालय परिसर में तैनात कर पूरे क्षेत्र की सघन जांच कराई। प्रशासन ने एहतियातन परिसर को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

नैनीताल पुलिस ने पहले ही मामले में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हल्द्वानी और रामनगर कोर्ट परिसरों में भी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि भय फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले सोमवार को भी धमकी भरा ईमेल संदेश प्राप्त हुआ था, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा ब
जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आधिकारिक ईमेल पर सुबह 7:11 बजे प्राप्त धमकी भरे संदेश में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में मानव बम और आरडीएक्स से बने विस्फोटक पहले ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News